Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी पहल: 5 वरिष्ठ व अनुभवी अधिवक्ताओं को 'सीनियर एडवोकेट' का दर्जा देने चीफ जस्टिस को भेजा प्रस्ताव

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
279 Views 5 Min Read 0 Comments
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी पहल: 5 वरिष्ठ व अनुभवी अधिवक्ताओं को 'सीनियर एडवोकेट' का दर्जा देने चीफ जस्टिस को भेजा प्रस्ताव

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी पहल: 5 वरिष्ठ व अनुभवी अधिवक्ताओं को 'सीनियर एडवोकेट' का दर्जा देने चीफ जस्टिस को भेजा प्रस्ताव

 * बार अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल ने मुख्य न्यायाधिपति को सौंपा औपचारिक पत्र

 * स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल समेत 5 प्रख्यात वकीलों के नाम शामिल

बिलासपुर (विधि संवाददाता)।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने न्यायपालिका में लंबा अनुभव रखने वाले राज्य के 5 प्रतिष्ठित और वरिष्ठ वकीलों को ‘सीनियर एडवोकेट’ (वरिष्ठ अधिवक्ता) का दर्जा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति (Chief Justice) को औपचारिक प्रस्ताव पत्र भेजकर इन अनुभवी विधि विशेषज्ञों को सीनियर एडवोकेट पदनामित करने की अनुशंसा की है।

इन 5 वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नाम भेजे गए

प्रस्ताव पत्र में हाईकोर्ट बार ने अपने जिन 5 वरिष्ठतम सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए हैं, वे अपने सुदीर्घ विधिक अनुभव और कानून की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं:

 * श्री बद्री प्रसाद गुप्ता (नामांकन क्र. 372/1972) — करीब 5 दशक से अधिक का लंबा विधिक अनुभव।

 * श्री सोमनाथ वर्मा (नामांकन क्र. 26/1975) — उच्च न्यायालय व विभिन्न अदालतों में विधिक सेवाओं का विस्तृत अनुभव।

 * श्री सिद्धनाथ नांदे (नामांकन क्र. 580/1978) — विधि क्षेत्र के ख्यातिलब्ध और अनुभवी अधिवक्ता।

 * श्री भर्रू प्रसाद शर्मा (नामांकन क्र. 1087/96) — विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों में उल्लेखनीय पैरवी करने वाले अधिवक्ता।

 * श्री प्रभाकर सिंह चंदेल (नामांकन क्र. 23-A/TR/98) — छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात विधि विशेषज्ञ।

'बार और बेंच दोनों को मिलेगा इनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ'

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल ने मुख्य न्यायाधिपति को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि ये सभी अधिवक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अत्यंत प्रतिष्ठित और विद्वान सदस्य हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी वरिष्ठ वकीलों के अनुभव, ज्ञान और बौद्धिक क्षमता से 'बार' (अधिवक्ता वर्ग) और 'बेंच' (न्यायालय) दोनों को ही व्यापक मार्गदर्शन और लाभ मिलेगा।

विधिक गलियारों में निर्णय का स्वागत

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव के बाद विधिक जगत में हर्ष का माहौल है। युवा अधिवक्ताओं और साथी वकीलों का मानना है कि दशकों से न्याय के क्षेत्र में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाने वाले इन वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिलना उनकी निष्ठा और विधिक सेवा का उचित सम्मान होगा। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की उच्चस्तरीय समिति और मुख्य न्यायाधिपति की अंतिम स्वीकृति पर टिकी हैं।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos