Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हसौद, 24 घंटे के भीतर नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
हसौद, 24 घंटे के भीतर नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

 

हसौद, 24 घंटे के भीतर नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

 प्रिंटर और स्कूटी सहित सामान जब्त! सक्ती जिले से नकली नोट छापने और बाजार में खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हसौद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट, कलर प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले फ्रेम और अन्य सामग्री के साथ घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। जब्त नकली नोटों की कुल अंकित राशि 17 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।: पूरा मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, हसौद के बजरंग चौक स्थित एक डेली नीड्स दुकान में 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों दुकान में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुकानदार ने नोटों को नकली पहचान लिया। इसके बाद दोनों वहां से वापस लौट गए।
इस मामले में दुकान संचालक ओम साहू की शिकायत पर  हसौद थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ग्राम कोसीर पहुंची और संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देकर नरेश कुमार आदित्य, उम्र 36 वर्ष, और संजय आदित्य, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी कहरापारा, कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर से चार से पांच दिन पहले 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल 80 नकली नोट छापे थे, जिनकी अंकित राशि 17 हजार 600 रुपये थी। इनमें से कुछ नोट लेकर दोनों हसौद पहुंचे थे और बजरंग चौक स्थित दुकान में चलाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 रुपये के 55 नोट और 500 रुपये के 24 नोट, कुल 79 नकली नोट बरामद किए हैं। इनकी कुल अंकित राशि 17 हजार 500 रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने एक कलर प्रिंटर, नोट छापने के लिए बनाए गए दो फ्रेम, स्केल, कटर, गोंद का डिब्बा, हरे रंग का चमकीला टेप, ए-4 साइज के फोटो पेपर और अन्य सामग्री भी जब्त की है। घटना में इस्तेमाल की गई नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AZ 9089 को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फिलहाल, हसौद थाना पुलिस की इस कार्रवाई में नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने की कथित कोशिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos