रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय
*हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन*
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज, 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।
तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री हिमांशु जैन निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
रैली का शुभारंभ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुआ तथा यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने "हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा" के संकल्प को दोहराते हुए देश के प्रति अपने गौरव, सम्मान एवं समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम ने पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय
स्टेट हेड रिपोर्टर
छत्तीसगढ़
Hamar pradesh CG
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!