✍️*हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद*
*ओडिशा से अवैध धान तस्करी का भंडाफोड़, देवभोग में 40 बोरी धान जब्त*
*देवभोग (गरियाबंद) | हमर प्रदेश:* छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से एक महीने पहले ही धान तस्कर सक्रिय हो गए हैं। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार ओडिशा से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 40 बोरी धान को पीतापारा, देवभोग में पकड़ा गया। धान परिवहन में इस्तेमाल हो रही पिकअप क्रमांक OD 08 A 3798 को भी जब्त कर थाना देवभोग को सौंप दिया गया है।
पूरी कार्रवाई तहसीलदार सुशील भोई के नेतृत्व में की गई। तहसीलदार ने बताया कि आगे भी अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
*सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी की जरूरत*
प्रदेश में धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्य से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की आशंका रहती है। देवभोग विकासखंड ओडिशा सीमा से लगा हुआ है। खुटांगांव, उरमाल, इंद्रागांव, बंधियामाल, दीवानमुड़ा, निशिगुडा, सिनापाली, घूमरगुड़ा, रोहनागुड़ा, झाखरपारा और गोहरापदर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जरूरत है।
धान खरीदी शुरू होने से पहले की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क है। इससे अवैध धान परिवहन करने वालों में चिंता बढ़ गई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!