Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हमर प्रदेश सीजी’ की खबर का असर: 10 साल से बिस्तर पर लाचार शशिकांत को मिला मुख्यमंत्री का सहारा, फोन पर बंधाया ढांढस

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
49 Views 5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश सीजी’ की खबर का असर: 10 साल से बिस्तर पर लाचार शशिकांत को मिला मुख्यमंत्री का सहारा, फोन पर बंधाया ढांढस

‘हमर प्रदेश सीजी’ की खबर का असर: 10 साल से बिस्तर पर लाचार शशिकांत को मिला मुख्यमंत्री का सहारा, फोन पर बंधाया ढांढस

धमतरी / रायपुर:

सोशल मीडिया और 'हमर प्रदेश सीजी' पर दर्द बयां करने के बाद आखिरकार बेबस युवा शशिकांत भरत की गुहार मुख्यमंत्री तक पहुंच ही गई। 10 वर्षों से बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे धमतरी के शशिकांत के मामले को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संज्ञान में लेते हुए खुद फोन पर उनसे बात की और बेहतर इलाज का ठोस आश्वासन दिया।

क्या था मामला?

धमतरी जिले के भटगांव आईटीआई के पूर्व छात्र शशिकांत 11 नवंबर 2016 को दुकली-गचकन्हार के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सर्वाइकल इंजरी के कारण उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया। करीब 50 दिनों तक कोमा में रहने के बाद होश तो आया, लेकिन वह पिछले 10 सालों से बिस्तर से नहीं उठ सके।

वृद्ध माता-पिता के इकलौते सहारे शशिकांत की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी थी। कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब इलाज की राह नहीं दिखी, तो उन्होंने व्यथित होकर सरकार से इच्छा मृत्यु तक की अनुमति मांग ली थी।

मुख्यमंत्री ने खुद किया फोन, कहा— "हताश होने की जरूरत नहीं"

'हमर प्रदेश सीजी' द्वारा इस मार्मिक दास्तान को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में आया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शशिकांत को सीधे फोन मिलाया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना:

 * मुख्यमंत्री: "हेलो, प्रणाम शशिकांत जी। आपका समाचार मिला... चिंता मत कीजिए, हम आपके इलाज के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।"

 * शशिकांत: "सर, 10 साल से बिस्तर पर पड़ा हूं, हाथ-पैर काम नहीं करते। बूढ़ी मां ही मेरी सेवा कर रही है। जहां मेरा इलाज संभव हो, बस वहां करवा दीजिए।"

 * मुख्यमंत्री: "हताश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। ईश्वर पर भरोसा रखिए। हम पता करवाते हैं कि आपका सबसे बेहतर इलाज कहां हो सकता है, सरकार पूरा प्रयास करेगी।"

मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद शशिकांत और उनके परिवार में एक नई उम्मीद जगी है। शशिकांत ने भावुक होकर मुख्यमंत्री और खबर को पुरजोर तरीके से उठाने वाले मंच का आभार जताया।

प्रशासनिक स्तर पर अब शशिकांत के इलाज की रूपरेखा तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos