Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज   जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

गरियाबंद में 02 नवंबर को पुलिस ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन

गरियाबंद, 30 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं एक नवंबर तक पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, मंच, टेंट, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, जनरेटर, पेयजल, स्वच्छता एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम सशक्त नारी युवा उड़ान होगी। हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभाग में कुछ नवाचारपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्य करने को कहा।

राज्योत्सव के अवसर पर स्कूल एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रमों को शालीन, सांस्कृतिक एवं गरिमामय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं सम्मानित होने वाले लोगों के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, श्रीफल एवं शॉल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 03 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रात्रि जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित विभागों को अपने-अपने भवन में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos