Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर दुर्ग जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, सेमरिया मुक्तिधाम के लिए सड़क और पुलिया को मिली मंजूरी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
   🚨 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर     दुर्ग जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, सेमरिया मुक्तिधाम के लिए सड़क और पुलिया को मिली मंजूरी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार

बारिश में शव कांधे पर लेकर नदी-नाला पार करने को मजबूर थे ग्रामीण, खबर के 24 घंटे बाद प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

 

दुर्ग। हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम सेमरिया में मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए सड़क और पुलिया नहीं होने की समस्या को लेकर सोमवार को खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में बताया गया था कि बारिश के दिनों में ग्रामीणों को किस तरह कीचड़ और नदी-नाले के पानी के बीच से शव लेकर मुक्तिधाम तक पहुंचना पड़ता है।

 

खबर सामने आने के करीब 24 घंटे के भीतर दुर्ग जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

🛣️ अब सेमरिया में बनेगी सड़क और पुलिया

 

प्रशासन के निर्देश के बाद जनपद पंचायत धमधा से निर्माण कार्यों का एस्टिमेट मंगवाया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेमरिया में दो निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹12.05 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

स्वीकृत कार्यों में—

 

- पुल-पुलिया निर्माण — ₹8.48 लाख

- मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण — ₹3.57 लाख

- कुल स्वीकृत राशि — ₹12.05 लाख

 

शामिल हैं।

 

👷 जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

 

जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सड़क और पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सेमरिया में दोनों निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

 

प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी सहायक, सरपंच दामनी साहू, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव ने मौके का निरीक्षण भी किया है। निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।

 

🚧 बागडूमर-सेमरिया सड़क के लिए भी भेजा गया प्रस्ताव

 

सेमरिया की स्थानीय समस्या के समाधान के साथ ही बागडूमर से सेमरिया तक करीब 4.06 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए भी ₹128.83 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

 

इस सड़क के स्वीकृत होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में और राहत मिलने की उम्मीद है।

 

📰 खबर के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

 

गौरतलब है कि बारिश के दौरान सेमरिया में सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले ग्रामीणों को कमर तक पानी के बीच शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए देखा गया था।

 

इस गंभीर समस्या को हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और अब सड़क-पुलिया निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

 

निर्माण कार्यों से जहां ग्रामीणों को मुक्तिधाम तक पहुंचने में राहत मिलेगी, वहीं जी राम जी योजना के तहत स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी मिलने की उम्मीद है।

 

🙏 ग्रामीणों में खुशी

 

प्रशासन की इस पहल से सेमरिया के ग्रामीणों में खुशी है। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में मिली स्वीकृति को ग्रामीणों ने राहत भरा कदम बताया है।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ की खबर ने उठाया मुद्दा, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता—अब सेमरिया में सड़क और पुलिया निर्माण का इंतजार।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos