**हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज*
*रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला*
*बिलासपुर छत्तीसगढ*
*मो. न. 9399884734*
*सारंगढ़ जिले में शिक्षिका का स्कूल परिसर में फिल्मी गानों पर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल टाइम में वीडियो बनाने के दावे से कई सवाल उठ रहे हैं।*
सारंगढ़। शिक्षकों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की होती है, लेकिन सारंगढ़ में सामने आए एक वायरल वीडियो ने इसी जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कुटेला मे पदस्थ शिक्षिका स्कूल परिसर में हाथ में पेन लेकर छत्तीसगढ़ी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं।
क्लास छोड़ रील बनाने में व्यस्त मैडम : हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर शिक्षिका ने बनाया वीडियो
सारंगढ़ जिले में शिक्षिका का स्कूल परिसर में फिल्मी गानों पर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल टाइम में वीडियो बनाने के दावे से कई सवाल उठ रहे हैं।
सारंगढ़। शिक्षकों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की होती है, लेकिन सारंगढ़ में सामने आए एक वायरल वीडियो ने इसी जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कुटेला मे पदस्थ शिक्षिका स्कूल परिसर में हाथ में पेन लेकर छत्तीसगढ़ी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं।
स्कूल परिसर में फिल्मी गानों पर रील वायरल
वीडियो सामने आने के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि, आखिर यह वीडियो स्कूल समय में बनाया गया था या नहीं और यदि ऐसा हुआ, तो उस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई किस तरह प्रभावित हुई? बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो सारंगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल परिसर का है। वीडियो में शिक्षिका हाथ में पेन लेकर फिल्मी गानों पर वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!