स्टेट हेड प्रदुमन शर्मा, हेतराम साहू, ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान एवं सहयोगी सिमर सलूजा और सराईपाली पुलिस की संयुक्त तत्परता से सामने आया मामला।
सराईपाली/मोहंदा। महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहंदा में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला के घर से बिक्री के उद्देश्य से रखी गई करीब 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में हमर प्रदेश CG न्यूज़ की टीम की तत्परता और सराईपाली पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहंदा में एक घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हमर प्रदेश CG न्यूज़ की टीम ने तत्परता दिखाई। इसके बाद सराईपाली थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित महिला के घर की तलाशी लेने पर करीब 9 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय महिला ने शराब को घर में ही बिक्री के उद्देश्य से रख रखा था। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरे मामले में हमर प्रदेश CG न्यूज़ के स्टेट हेड प्रदुमन शर्मा, स्टेट हेड हेतराम साहू एवं ब्लॉक रिपोर्टर देवराम चौहान ,सहयोगी सिमर सलूजा की तत्परता और सक्रिय सहयोग रहा। वहीं सराईपाली थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से सर्चिंग अभियान को आगे बढ़ाया गया और अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
अवैध शराब के कारोबार पर लगे अंकुश
ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री सामाजिक वातावरण और परिवारों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की जागरूकता भी जरूरी है। समय पर सूचना मिलने और पुलिस की सक्रियता से इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई संभव हो सकती है।
हमर प्रदेश CG न्यूज़ की अपील: आम नागरिक अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशे और अवैध कारोबार से सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।
हमर प्रदेश CG न्यूज़ — जनता की आवाज, हर खबर पर नजर।
🌐 hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!