Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में डूबा बगीचा नगर*

ranjay@hamarpradeshcg
ranjay@hamarpradeshcg
31 Views 5 Min Read 0 Comments
*हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में डूबा बगीचा नगर*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा 

बगीचा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बगीचा नगर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। हाई स्कूल चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया।

 

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में सहभागिता की। देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।

 

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और उनके जीवन संदेश को स्मरण किया। आयोजकों ने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। सामूहिक रूप से पर्व मनाने से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।

 

समस्त ग्रामवासी बगीचा की सहभागिता से आयोजित यह जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की खुशहाली और सभी के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।

ranjay@hamarpradeshcg
Written by

ranjay@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos