Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हथखोज हत्याकांड: दो साल से फरार आरोपी हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
19 Views 5 Min Read 0 Comments
हथखोज हत्याकांड: दो साल से फरार आरोपी हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। पुरानी भिलाई पुलिस ने हथखोज में युवक की हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार घटना 15 सितंबर 2024 की है। प्रार्थी निकेश यादव अपने दोस्त मृतक नरेन्द्र नवरंगे और आयुष गायकवाड़ के साथ मोबाइल खरीदने जा रहा था। इसी दौरान ACC चौक के पास उनकी मुलाकात आरोपी जितेन्द्र वर्मा, सोनू और सुमीत जायसवाल से हुई।

इसके बाद सभी हथखोज स्थित BEC कंपनी के पीछे पहुंचे, जहां शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने नरेन्द्र के साथ हाथ-मुक्के और बेल्ट से मारपीट की। मारपीट के दौरान बेल्ट टूट जाने के बाद आरोपी जितेन्द्र वर्मा ने कथित तौर पर एक भारी पत्थर से नरेन्द्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुख्य आरोपी को हो चुकी है आजीवन कारावास की सजा

मामले में आरोपी जितेन्द्र वर्मा को पहले ही न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी सोनू उर्फ इंद्रपाल सिंह (27 वर्ष) निवासी कोलहुवा, थाना बेन, जिला नालंदा, बिहार घटना के बाद से फरार चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है और वर्तमान में हरियाणा के पलवल में छिपकर रह रहा है।

पुलिस टीम ने पलवल पहुंचकर दबोचा

सूचना की पुष्टि के बाद पुरानी भिलाई पुलिस की टीम ने हरियाणा के पलवल में दबिश देकर आरोपी सोनू उर्फ इंद्रपाल सिंह को 5 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर 7 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक नरेन्द्र यादव, उप निरीक्षक एस.आर. नुरेटी, जशपाल सिंह तथा ACCU के सनत भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos