स्वच्छता ही सेवा अभियान में विधायक अनुज शर्मा ने संभाली सफाई की कमान, तालाब में उतरकर दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने सहभागिता करते हुए स्वयं सफाई कार्य किया। विधायक ने जलाशय के किनारे सफाई अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने आसपास के जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में पार्षद गोपेश साहू एवं ओबीसी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चंद्रक्रांति वर्मा भी उपस्थित रहीं। दोनों ने अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने मीडिया को बाइट भी दी, जिसमें उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी बात रखी। अभियान में मौजूद लोगों ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संकल्प लिया।
📹 देखिए वीडियो—स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने क्या कहा।
HamarPradeshCG.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!