Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*स्वच्छता ही सेवा अभियान : स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश ।* 

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

*विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।* 

बिलासपुर - 23 सितम्बर 2026

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में अभियान के पांचवें एवं छटवें दिन 21 व 22 सितम्बर 2026 को “स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल” थीम के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं यात्री क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई के साथ सफाई मशीनों, उपकरणों एवं सफाई कर्मियों के PPE किट की उपलब्धता की जांच की गई। छोटे स्टेशनों पर भी स्वच्छता अभियान चलाकर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण, कूड़ेदान के उचित उपयोग तथा प्लास्टिक-मुक्त प्लेटफॉर्म के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।

चिन्हित ट्रेनों में अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में कोच, टॉयलेट, फर्श, बर्थ एवं खिड़कियों की सघन सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न गाड़ियों के पेंट्रीकार एवं रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पेंट्रीकार एवं फूड स्टॉलों में स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया।

मंडल कार्यालयों में क्लीन डेस्क, न्यूनतम प्रिंटिंग एवं डिजिटल दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देते हुए अनावश्यक कागज के उपयोग को कम करने तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य बोतलों एवं कपों के इस्तेमाल के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

मंडल के शहडोल सहित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में कचरा इधर-उधर न फेंकने, कूड़ेदान का उपयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया।

 

✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos