जिला:- गौरेला पेंड्रा मरवाही
स्थान: गौरेला
संवाददाता:- आवास कैवर्त
मो नं:-6268614646
*स्लग:-पूजा पटेल को महतारी जतन योजना से मिला आर्थिक संबल,*
*वहीं प्रियंका पुरी महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं*
दोनों गौरेला विकास खंड के ग्राम पंचायत सारबहरा से है
एंकर :-शासन की योजनाएं महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में ला रही सकारात्मक बदलाव । बहाव योजनाओं में से एक मिनीमाता महतारी जतन योजना, जरूरीमंद महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है।
ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी गौरेला विकासखंड के ग्राम सारबहरा निवासी श्रीमती पूजा पटेल की है, जिन्हें श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें अपने बच्चे के पोषण आहार की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है।
पूजा पटेल इस आर्थिक सहायता का उपयोग अपने बच्चे के लिए क्रमिक आहार की व्यवस्था करने में कर रही हैं। श्रीमती
पूजा पटेल ने इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
वहीं सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। श्रीमती प्रियंका पुरी भी इस योजना की हितग्राही है उन्होंने बताया कि उन्हें महतारी बंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हो गई है। जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
प्रियंका और पूजा जैसी आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं के लिए शासन की योजना उनकी आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
बाइट-1 पूजा पटेल हितग्राही
बाइट -2 प्रियंका पुरी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!