Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ग्रामीणों से भरवाए गए फॉर्म

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
73 Views 5 Min Read 0 Comments
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ग्रामीणों से भरवाए गए फॉर्म

✍️ गिरवर साहू

स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

ग्राम भोथा में किसान कांग्रेस और मंडल कांग्रेस ने जताया विरोध, उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

 

कोमाखान। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासी विरोध तेज होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं से संपर्क कर आपत्ति संबंधी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अंतर्गत किसान कांग्रेस एवं मंडल अध्यक्ष तुलाराम ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम भोथा में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी आपत्तियां दर्ज कराते हुए फॉर्म भरवाए गए।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आम जनता से स्मार्ट मीटर के विरोध में अभियान से जुड़ने और आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।

 

ग्रामीणों ने जताया विरोध

 

ग्राम भोथा में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान गैंदु ठाकुर, लोकनाथ ठाकुर, देवराज ठाकुर, भोग सिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, छबिराम ठाकुर, धरम यादव, मनोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे।

 

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाकर उनकी आपत्तियां दर्ज कीं।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान होना चाहिए। पार्टी द्वारा इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos