Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ गांधी ग्राम तमोरा में भरवाए गए फॉर्म

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
69 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

तमोरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी ग्राम तमोरा में उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायत कर रहे उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में कथित गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।

 

इस दौरान ग्रामीण उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी समस्याएं और बढ़े हुए बिल की शिकायतें दर्ज कराईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

 

कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल के संबंध में जानकारी और शिकायतों से जुड़े फॉर्म भरवाए गए।

 

रिपोर्ट: गिरवर साहू

स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश CG न्यूज, छत्तीसगढ़

संपर्क: 9165340227 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos