Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का अभियान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

State Head - Kishor
State Head - Kishor
41 Views 5 Min Read 0 Comments
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस का अभियान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

बलरामपुर। घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और बिजली बिल में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से स्मार्ट मीटर और बिजली बिल को लेकर फीडबैक ले रहे हैं।

 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में काफी बढ़ोतरी हुई है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से पुराने और नए बिजली बिल की जानकारी लेकर सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

 

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान घरों में लगे पुराने मीटर के मुकाबले स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में तीन गुना तक वृद्धि हुई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बढ़े हुए बिजली बिल के जरिए लोगों से उससे कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है।

 

अजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस बिजली बिल में राहत और 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग करती रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार की नीति पर सवाल उठाए।

 

स्मार्ट मीटर लगाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

 

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच की जाए और अधिक बिल आने की समस्या का समाधान किया जाए।

 

अजय गुप्ता का कहना है कि स्मार्ट मीटर जबरन घरों में नहीं लगाए जाने चाहिए और सरकार को उपभोक्ताओं की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर-घर जाकर बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से संबंधित लोगों की समस्याओं की जानकारी जुटाई जा रही है और इन्हीं मुद्दों को लेकर आगे भी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 

हालांकि, कांग्रेस द्वारा लगाए गए बिजली बिल में तीन गुना वृद्धि और अन्य आरोपों पर सरकार या बिजली विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos