Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्टेट स्कूल के पास खैरागढ़ रोड पर हत्या के प्रयास का मामला: 4 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और XUV 700 जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

राजनांदगांव। स्टेट स्कूल के पास खैरागढ़ रोड पर हुए हत्या के प्रयास के मामले में थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग पिस्टल, 2 नग कारतूस तथा 1 महिंद्रा XUV 700 कार बरामद कर जब्त की गई है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन की जब्ती के साथ पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos