Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस सख्त, 500 बच्चों को दी यातायात नियमों की सीख

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस सख्त, 500 बच्चों को दी यातायात नियमों की सीख

 

एक सप्ताह के विशेष अभियान में स्कूल वाहनों की सघन जांच, 11 मामलों में 5 हजार से अधिक का जुर्माना; सड़क दुर्घटनाओं में करीब 20 प्रतिशत की कमी

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जिले में एक सप्ताह तक विशेष यातायात जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में 24 से 31 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में निजी स्कूलों के बस, वैन एवं ऑटो की सघन जांच की गई।

 

अभियान के दौरान यातायात सेल की टीम ने एपीएस स्कूल, मोना मॉडर्न स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम स्कूल और भारतमाता साल्हर स्कूल सहित जिले के करीब 10 विद्यालयों में पहुंचकर वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, वाहनों की लाइट, इमरजेंसी मेडिकल सुविधा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कमियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।

 

500 बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

 

अभियान के तहत करीब 500 स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सड़क पर लापरवाही से बचने की समझाइश दी गई। वहीं नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बच्चों और उनके अभिभावकों को कड़ी चेतावनी देते हुए परामर्श दिया गया।

 

वाहन चालकों के दस्तावेज और स्वास्थ्य की जांच

 

पुलिस टीम ने स्कूल बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेजों एवं आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध 11 प्रकरणों में 5 हजार रुपये से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे के किनारे अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने तथा ढाबा-होटलों के आसपास जाम की स्थिति निर्मित करने वालों के विरुद्ध 22 प्रकरण दर्ज कर 6,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज की गई करीब 20 प्रतिशत कमी

 

जिले में यातायात जागरूकता एवं पुलिस की सतत निगरानी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 239 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिनमें 120 लोगों की मृत्यु और 119 लोग घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2026 में इसी अवधि के दौरान 289 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 96 लोगों की जान गई। इस प्रकार दुर्घटनाजनित मौतों में पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

 

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं : यातायात सेल प्रभारी

 

यातायात सेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार चंद्रा ने बताया कि जिले के सभी स्कूल प्रबंधनों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी खराबी वाले वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही उनका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी माह में भी अभियान को और तेज किया जाएगा। बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

पुलिस की अभिभावकों से अपील

 

जिला पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। स्कूल वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। वहीं स्कूल प्रबंधन भी बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, परमिट और चालकों के दस्तावेजों का नियमित सत्यापन कराएं, ताकि स्कूली बच्चों का सफर सु

रक्षित और सुगम बनाया जा सके।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos