✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज सोनू महंत ब्लॉक रिपोर्टर
प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्ची की दादी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई
स्कूल जाने से मना करने पर बच्ची ने बताई आपबीती, कमरे में ले जाने और छेडख़ानी की जानकारी आई सामने
16 नवंबर, रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला में पदस्थ एक 52 वर्षीय शिक्षक द्वारा करीब 6 वर्ष 4 माह की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार भट्ट पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट 52 साल निवासी ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया, हाल मुकाम घरघोड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 339/2026 में धारा 74, 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!