Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, पास कराने के नाम पर संबंध का प्रस्ताव देने का दावा

State Head - Kishor
State Head - Kishor
34 Views 5 Min Read 0 Comments
स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, पास कराने के नाम पर संबंध का प्रस्ताव देने का दावा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार

गैंदाटोला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला, शिक्षक गिरफ्तार; सहयोगी पर भी केस, चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

 

राजनांदगांव। जिले के गैंदाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में रमीज कुरैशी को भी सह-आरोपित बनाया गया है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

 

आरोप है कि शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने का लालच देकर छात्राओं के सामने अनुचित संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा और उनके साथ गलत व्यवहार किया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

 

चार दिन तक समझौते की कोशिश का आरोप

 

मामले में एक आदिवासी छात्रा की शिकायत के बाद करीब चार दिनों तक कथित तौर पर समझौता कराने और मामले को शांत करने का प्रयास चलता रहा। आरोप है कि शिक्षक ने थाना स्टाफ और क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों के माध्यम से छात्रा से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया।

 

हालांकि, छात्रा कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस ने आरोपी शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सह-आरोपित रमीज कुरैशी की तलाश जारी है।

 

मामला छात्राओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष की पहचान गोपनीय रखते हुए आगे की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos