Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूल में चाकू दिखाकर महिला प्रधान पाठिका से लूट, 5 महीने बाद खुलासा; ज्वेलर्स संचालक समेत 7 गिरफ्तार

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

देवराम चौहान 

ब्लॉक रिपोर्टर 

 

[11/21, 8:03 PM] बसना/ भंवरपुर। 

जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम बड़े साजापाली स्थित प्राथमिक स्कूल में महिला प्रधान पाठिका से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब पांच महीने पहले स्कूल के भीतर घुसकर चाकू की नोक पर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल लूटने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य लुटेरों सहित लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों को मिलाकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ज्वेलर्स संचालक और एक नाबालिग भी शामिल है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना 30 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम बेलटिकरी निवासी नानबाई चौधरी बड़े साजापाली प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल के अंदर पहुंचा और चाकू दिखाकर उनके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। आरोपी ने विरोध करने पर स्कूल में मौजूद बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। इस दौरान चाकू से बचाव करने की कोशिश में शिक्षिका के बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी। आरोपी उनका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गया था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में लूटे गए सोने के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से लूटे गए मंगलसूत्र के 10 गेहूं दाने, सोने का एक पदक, करीब 1.5 ग्राम पिघला हुआ सोना और वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि घटना में लूटी गई संपत्ति का शत-प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

1. विशाल सिदार (19 वर्ष), निवासी पलसापाली।

2. रूपानंद सिदार (31 वर्ष), निवासी पलसापाली।

3. मुकेश चौहान (38 वर्ष), निवासी पलसापाली।

4. गोकुल चौहान (36 वर्ष), निवासी अरेकल।

5. भावेश पटेल (20 वर्ष), निवासी बरपेलाडीह।

6. कौस्तुभ गुप्ता, संचालक सूरज ज्वेलर्स, सरायपाली।

7. एक नाबालिग।

 

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई चौकी भंवरपुर एवं थाना बसना पुलिस द्वारा की गई।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos