रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
स्काडा सेंटर से होगा रिमोट ऑपरेशन, फाल्ट वाले हिस्से की ही बंद होगी बिजली
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई-चरोदा के स्काडा/डीएमएस सेंटर की रिमोट ऑपरेशन सुविधा को अपग्रेड कर बहाल कर दिया गया है। अब लाइन फाल्ट होने पर पूरे इलाके की बिजली बंद करने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ प्रभावित हिस्से को ही रिमोट से अलग किया जा सकेगा।
प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने रायपुर स्थित स्काडा सेंटर में खुद रिमोट ऑपरेशन का परीक्षण किया। उन्होंने दलदलसिवनी सबस्टेशन के दयानगर फीडर और खमतराई सबस्टेशन के गणेश मंदिर-शिव मंदिर फीडरों को रिमोट से बंद-चालू कर सफल जांच की।
क्या होगा फायदा:
पहले फाल्ट ढूंढने के लिए कर्मचारियों को मौके पर पेट्रोलिंग करनी पड़ती थी। अब कंट्रोल रूम से ही फाल्ट की पहचान कर सिर्फ उस फीडर को बंद किया जा सकेगा, बाकी क्षेत्रों में सप्लाई जारी रहेगी।
इस सिस्टम से रायपुर के 283 और दुर्ग-भिलाई के 160 फीडरों का रिमोट ऑपरेशन संभव होगा।
बता दें कि साइबर सुरक्षा कारणों से 20 मार्च 2024 को यह सुविधा अस्थायी रूप से बंद की गई थी। हार्डवेयर, फायरवॉल, एंटीवायरस अपग्रेड और बाह्य ऑडिट के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!