Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सोमनाथ, द्वारका और नागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे गरियाबंद के 192 श्रद्धालु, 3 बसें रवाना

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

गरियाबंद, 17 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद से 192 तीर्थयात्रियों का जत्था गुजरात के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 3 बसों को रवाना किया और उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

 

इस सात दिवसीय तीर्थयात्रा में जिले के 94 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बस से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से निर्धारित तीर्थ स्थल के लिए जाएंगे। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, द्वारका धाम तथा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और 23 नवंबर को वापस लौटेंगे।

 

आस्था, अध्यात्म और जनकल्याण का संगम 

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जुड़ने के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। तीर्थयात्रियों के चेहरों पर यात्रा को लेकर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। वर्षों से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर भावुक और यादगार रहा।

 

इस अवसर पर नगर पालिका गरियाबंद के उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पार्षद सूरज सिन्हा, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम सोनवानी, परमेश्वर सेन, संजू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अन्य.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos