Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा सेतु शिविर में एक ही जगह मिल रही योजनाओं और सेवाओं की सुविधा

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
50 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सेवा सेतु शिविर में एक ही जगह मिल रही योजनाओं और सेवाओं की सुविधा

 

मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस, देहदान का संकल्प लेने वाली शीला प्रधान सम्मानित

 

महासमुंद, 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय महासमुंद के लोहिया चौक में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए और नागरिकों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। यहां नागरिकों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मौके पर ही मिला लर्निंग लाइसेंस

 

शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं के लिए नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्रकरणों का मौके पर परीक्षण कर आगे की कार्यवाही की गई। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

 

देहदान का संकल्प लेने वाली शीला प्रधान सम्मानित

 

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुश्री शीला प्रधान को देहदान का संकल्प लेने पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने इसे मानवता के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि मरणोपरांत देह का उपयोग चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्यों में किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सभापति श्री जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos