✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, बेटी सिमरन को घर बैठे मिला जाति प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन से मिली राहत, सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई कम
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बना रहा है। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन की व्यवस्था से लोगों का समय और श्रम बच रहा है, वहीं सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत भी कम हो रही है।
इसी का लाभ सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के निवासी सुरज कुमार बरेठ को मिला। उन्होंने अपनी बेटी सिमरन बरेठ का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बेटी का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
सुरज कुमार बरेठ ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया आसान हुई है। बेटी का प्रमाण पत्र मिलने से उसकी पढ़ाई और भविष्य के आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए उपयोगी और राहत देने वाली पहल बताया।
पारदर्शी और सुविधाजनक बन रहीं शासकीय सेवाएं
सेवा सेतु पोर्टल का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाना, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना और दस्तावेजों के सत्यापन में पारदर्शिता बढ़ाना है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ निकटतम सेवा केंद्रों से भी आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल व्यवस्था से लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सहूलि
यत मिल रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!