✍️गांधी लाल साहू
जिला रिपोर्टर- जांजगीर चांपा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर 2026। नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने में राहत मिल रही है।
इसी कड़ी में अकलतरा तहसील के ग्राम अमोरा निवासी श्री रवि कुमार साहू ने आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र, तहसील कार्यालय अकलतरा में आवेदन किया था। आवेदन के महज 10 दिनों के भीतर उन्हें स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। श्री साहू ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति व्हाट्सऐप के जरिए उपलब्ध कराई गई। साथ ही शीघ्र ही उन्हे प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। श्री रवि कुमार साहू ने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब आसान हो गया है। यह पहल शासकीय सेवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!