सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन सेवा का आयोजन
पिथौरा। सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विकासखंड पिथौरा के ग्राम लाखागढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और माताएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। माताओं को बताया गया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उन्हें नियमित रूप से पौष्टिक एवं संतुलित भोजन देना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित माताओं एवं ग्रामीणों को दी गई, ताकि पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति परिवारों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना रहा।
hamarpradeshcg.com
Reporter- RAMESH SHRIVASTAV
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!