हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर
सेवा संकल्प अभियान: पॉलीटेक्निक में इनोवेशन चैलेंज शिविर, युवाओं को स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित
जगदलपुर, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज आड़ावाल में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और विभागीय योजनाओं पर जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में उद्योग विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक लोकेश कुमार खापर्डे ने छात्र-छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 की जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता की शर्तें, पात्रता, नवाचार के क्षेत्र और पुरस्कारों के बारे में बताया। प्रतिभागियों को प्रेरक वीडियो दिखाया गया और http://sevainnovationchallenge.in पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत मिलने वाली छूट और प्रोत्साहन के बारे में भी बताया और युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार लाखन ने स्वरोजगार, नवाचार, उद्यमिता और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। अंत में उन्होंने सभी से चैलेंज में भाग लेने की अपील की और कॉलेज प्राचार्य व स्टाफ का आभार जताया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!