Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर*

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Views 5 Min Read 0 Comments
*सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि, शाम 7 बजे एक साथ प्रज्ज्वलित होंगे दीप*

*समाज के विभिन्न वर्गों के लिए 45 सेक्टर में की गई व्यवस्था, तैयारियां पूर्ण*

बिलासपुर, 17 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत कल 17 सितंबर को बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे सवा लाख दीए एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

        सवा लाख दीपों के इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसके लिए पूरे आयोजन स्थल को 45 सेक्टरों में विभाजित कर दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दीप, तेल और बाती सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

 कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला पंचायत, नगर निगम के सभी 8 जोन, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, सहकारी बैंक, खाद्य विभाग तथा पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही शामिल होंगे। इसके साथ ही शिक्षक, छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट, वीआईपी, एनजीओ, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों के लिए भी अलग-अलग सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इस तरह समाज के सभी वर्गों को आयोजन से जोड़ने की व्यापक व्यवस्था की गई है।

 

*कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा -*

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने पुलिस परेड मैदान पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टरवार व्यवस्थाओं, दीप प्रज्ज्वलन, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित नोडल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

 

*कलेक्टर की अपील -*

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि सेवा संकल्प अभियान के इस विशेष आयोजन में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस परेड मैदान में शाम 7 बजे सवा लाख दीपों के एक साथ प्रज्ज्वलन के साथ हर घर में भी दीप जलाकर सेवा, संकल्प और एकजुटता का संदेश दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार, आस-पड़ोस और समाज के साथ इस आयोजन से जुड़ने तथा अधिक से अधिक संख्या में पुलिस परेड मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos