Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान: पाटन के सेवा सेतु शिविर में 140 आवेदनों का मौके पर निराकरण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत पाटन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह शामिल हुए। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित ग्रामीणों और आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण किया गया।

 

शिविर में कुल 161 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

 

इस अवसर पर हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि जनसेवा और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। सेवा सेतु जैसे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos