Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान: छिंदगांव के प्राचीन शिव मंदिर में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
56 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

सेवा संकल्प अभियान: छिंदगांव के प्राचीन शिव मंदिर में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

लोहंडीगुड़ा,   संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लोहंडीगुड़ा ने ग्राम छिंदगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर उसे व्यवस्थित बनाया। इस दौरान स्वच्छता के साथ सेवा भावना और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए जागरूक भी किया।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ ने कहा कि छिंदगांव का प्राचीन शिव मंदिर छिंदक राजवंश के शासकों द्वारा निर्मित है और यह हमारी आस्था व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे स्वच्छ रखना और संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए युवा मोर्चा सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

इस दौरान बाल सिंह ठाकुर, धनसिंग ठाकुर, जगदानंद गजभिए, भरत कश्यप, मनु राम ठाकुर, अजय बघेल, रमती, पुरुषोत्तम ठाकुर, बसंत बघेल, करण सेठिया, दुष्यंत ठाकुर, चेतन गुहाल, महेंद्र कश्यप सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos