रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
महासमुंद। जिले में आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ चर्चा कर अभियान की रूपरेखा, तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान का मुख्य भव्य आयोजन 17 सितंबर को शाम 7 बजे खाड़ाबांध तालाब परिसर में संपन्न होगा। इस अवसर पर जनभागीदारी के साथ तालाब के घाटों पर 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित कर खाड़ाबांध तालाब को भव्य रूप से रोशन किया जाएगा।
इसके साथ ही, इस अभियान के तहत पूरे जिले में एक व्यापक जन-अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिलेभर के घरों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख संस्थानों में 5 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की है कि वे इस जन-कल्याणकारी और सांस्कृतिक अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिले का हर नागरिक इसमें बढ़कर हिस्सा ले सके। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!