Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला

State Head - Kishor
State Head - Kishor
35 Views 5 Min Read 0 Comments
सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों की ली बैठक,

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

17 सितंबर की शाम देशभर के साथ गरियाबंद में भी शाम 7 बजे जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों और शासकीय संस्थानों में भी होगा दीप प्रज्ज्वलन

सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

 

गरियाबंद 12 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज गरियाबंद के विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों, जिला संगठन पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान को शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं बेहतर समन्वय के साथ व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप दिया जाए। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण की यात्रा देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने निरंतर कार्य करते हुए देश को विकास की नई दिशा दी है। अब वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की सभी गतिविधियां तिथिवार कैलेंडर के अनुसार आयोजित हो तथा सभी नोडल विभाग सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड नगरीय विकास, ग्राम पंचायत और गांव स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा अभियान का आदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। बैठक में छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू , राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव पूर्व विधायक श्री डमरू धर पुजारी, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, श्री अमित चिमनानी, कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, एसपी श्री वेद व्रत सिरमौर, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री नवीन भगत सहित जिला संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

17 दिसंबर को शाम 7:00 बजे चलेगा 'आशीर्वाद का दिया'

प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य एवं व्यापक बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम शाम 7:00 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे गरियाबंद जिले में भी अधिक से अधिक परिवारों को इस अभियान से जुड़ते हुए दीप प्रज्वलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों जैसे भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर राजीम त्रिवेणी संगम आदि में बृहद दीप प्रज्वलन किया जाए। उन्होंने मंदिरों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन करने शासकीय संस्थानों में दीप जलाने तथा नागरिकों अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दीप की व्यवस्था करने तथा लोगों को घर घर संपर्क कर दीप प्रज्वलन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो कवरेज भी प्रभावित तरीके से कराई जाए। ताकि इस व्यापक जन भागीदारी का संदेश जिले और प्रदेश तक पहुंचे। उन्होंने जन्म प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर आयोजन को भव्य स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया।

" मेरे सपनों का भारत' मैं देखेगी बच्चों की विकसित भारत की कल्पना" :-

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजीक विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत के तहत भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिताओं का विषय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से जनधन खाता स्वस्थ भारत मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि सड़क एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से आए बदलावों को सनात्मक रूप में सामने लाया जाए उत्कृष्ट रचनाओं की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के माध्यम से किसानों के खेतों में प्रतिवर्ष ₹6000 की सहायता पहुंच रही है। प्रदेश में किसानों से ₹3100रूपये प्रति क्विंटल कि दर से धान खरीदी की जा रही है । प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने तथा भारतमाला एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी परियोजनाओं से बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने का कार्य हो रहा है।इन बदलावों को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचने के निर्देश दिए गए।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos