Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेएनएम जगदलपुर में रंगोली से गूंजा संदेश

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेएनएम जगदलपुर में रंगोली से गूंजा संदेश

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जेएनएम जगदलपुर में रंगोली से गूंजा संदेश

हर बेटी को जीवन, समानता का उत्सव

जगदलपुर, 12 अक्टूबर 2026/ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जेएनएम कॉलेज जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार के लिए एक गरिमामय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए रंगों के माध्यम से समाज में बेटियों की समान सहभागिता, सुरक्षा, शिक्षा और उनके अधिकारों को रेखांकित किया। सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के जरिए बेटियों के प्रति रूढ़िवादी सोच को दूर कर समानता का वातावरण तैयार करने की सशक्त पहल की।
   
       अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत प्रभावी जन-जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया। इस दौरान “छत्तीसगढ़ का प्रण, हर बेटी को जीवन—बेटियों का जन्म उत्सव, समानता का उत्सव” के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित अधिकारियों ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन व निर्धारण की रोकथाम पर संदेश दिया। साथ ही, समाज के हर वर्ग से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में स्वीकार करने और लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने की अपील की गई।

         कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ रीना लक्ष्मी, नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) तथा पीसीपीएनडीटी शाखा से संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस सृजनात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बेटियों के संरक्षण, गरिमा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जन-जन में संवेदनशीलता का संचार करना भी है। उत्साह और संकल्प के वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन समाज को बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का एक मजबूत संदेश दे गया।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos