Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
41 Views 5 Min Read 0 Comments
सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 लाख दीयों से रोशन होगा गरियाबंद

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

 

भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जलाये जाएंगे 25 हजार दीये

17 सितम्बर को जिलेभर में एक साथ होगा दीप प्रज्वलन

 कलेक्टोरेट गार्डन से लेकर गांव-मुहल्लों तक जगमगाएंगे दीप

 

गरियाबंद, 17 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गरियाबंद जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितम्बर को जिले भर में व्यापक स्तर पर आशीर्वाद के दीया के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले में लगभग 10 लाख दीयों से विभिन्न प्रमुख स्थल, शासकीय कार्यालय, गांव और मुहल्ले रोशन होंगे।

17 सितम्बर को शाम 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित गार्डन में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक साथ दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर भुतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भी 25 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के निकट गंगा आरती घाट, कुलेश्वर महादेव मंदिर, राजीव लोचन मंदिर सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर भी वृहद रूप से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों, विकासखण्डों में शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, गांवों और मुहल्लों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मीडियाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन दीदियां, स्वच्छता दीदियां, ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, रोजगार सहायका सहित विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारी और ग्रामीण जन सहभागी बनेगे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos