✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में हितग्राही महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना से प्राप्त लाभों और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिलेट्स से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं एएनएम का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बेहतर पोषण और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
सेवा से सहभागिता, सहभागिता से सशक्त समाज।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!