सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में नि:शुल्क कॉपी वितरण , विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सहायता...
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 
सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त )श्री विकास मरकाम जी द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी का वितरण किया गया । इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ।
इस अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव, हाई स्कूल गुहाननाला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टासिल्ली , उच्च माध्यमिक विद्यालय करैहा सहित विभिन्न विद्यालयों में कॉपीयों का वितरण किया गया । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजाराम मंडावी जी जिला पंचायत सभापति श्री अजय ध्रुव जी मंडल अध्यक्ष श्री संजय मरकाम जी जनपद सदस्य श्रीमती ईश्वरी नेताम जी सरपंच गट्टासिल्ली श्री रामकुमार समरथ जी सरपंच सिरसिदा श्री नरसिंग मरकाम जी श्री हीरामन ध्रुव जी श्री रोहित यादव जी श्री सुरेंद्र राज ध्रुव जी संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!