✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग शहर के संतराबाड़ी क्षेत्र स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों एवं अभिभावकों के साथ आत्मीय संवाद कर सामुदायिक सहभागिता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों के बेहतर पोषण, संस्कार एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। साथ ही बच्चों के विकास और कल्याण के लिए परिवार एवं समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
“सेवा से सहभागिता, सहभागिता से सशक्त समाज।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!