✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ गतिविधि के तहत ग्राम बरियों स्थित छठ घाट परिसर में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा की सहभागिता में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया। सभी ने मिलकर छठ घाट परिसर की साफ-सफाई की और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
सेवा, सहभागिता और स्वच्छता—यही है सेवा संकल्प।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!