हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
🇮🇳 सेवा पखवाड़ा के तहत बगीचा बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान संपन्न, स्वच्छता के प्रति दिया जागरूकता का संदेश 🇮🇳
बगीचा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।
दिनांक 09 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माय भारत वॉलंटियर्स द्वारा नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय के पीछे परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतीक्षालय के पीछे लंबे समय से गंदगी से प्रभावित परिसर की सफाई कर आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना था।
इस संबंध में माय भारत वॉलंटियर्स द्वारा नगर पंचायत बगीचा के आदरणीय मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) महोदय के समक्ष सफाई कराने की मांग रखी गई थी। प्रसन्नता की बात है कि हमारी मांग पर सकारात्मक पहल हुई और सफाई कार्य में सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अभियान को सफल बनाने में नगर पंचायत के सम्मानित स्वच्छता कर्मी भाई-बहनों एवं कचरा दीदी-भैया का विशेष योगदान रहा। उन्होंने हमारी बात को सुना, अपना बहुमूल्य समय दिया और पूरे सहयोग के साथ सफाई कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही, आसपास के सभी दुकानदार भाइयों का भी हृदय से आभार, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया। सभी के सामूहिक प्रयास से प्रतीक्षालय के पीछे स्थित गंदगी से प्रभावित परिसर की सफाई संभव हो सकी।
माय भारत वॉलंटियर्स की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। यह अभियान हमें सिखाता है कि जब नागरिक, प्रशासन, स्वच्छता कर्मी और स्थानीय दुकानदार मिलकर प्रयास करते हैं, तो अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। स्वच्छ बगीचा, सुंदर बगीचा और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम में सहयोग: नगर पंचायत बगीचा, स्वच्छता कर्मी एवं स्थानीय दुकानदार बंधु।
माय भारत वॉलंटियर्स:
विकास गुप्ता एवं आर्यन शर्मा
बगीचा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़, भारत।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!