Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेमरिया की सड़क समस्या पर कलेक्टर की नजर, ₹12.05 लाख के दो निर्माण कार्य मंजूर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
सेमरिया की सड़क समस्या पर कलेक्टर की नजर, ₹12.05 लाख के दो निर्माण कार्य मंजूर

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

पुल-पुलिया और मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, 4.06 किमी सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया

 

दुर्ग। जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में लंबे समय से चली आ रही सड़क और आवागमन की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर गांव में दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹12 लाख 5 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

स्वीकृत कार्यों में ₹8 लाख 48 हजार की लागत से पुल-पुलिया निर्माण तथा ₹3 लाख 57 हजार की लागत से मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण शामिल है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में जलभराव और खराब रास्तों के कारण होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।

 

स्थल निरीक्षण के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण

 

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तकनीकी सहायक, सरपंच, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव की मौजूदगी में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

 

4.06 किलोमीटर सड़क के लिए ₹128.83 लाख का प्रस्ताव

 

वहीं, बागडूमर से सेमरिया तक 4.06 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए ₹128.83 लाख का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सड़क की स्थिति में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है।

 

ग्रामीणों में खुशी, प्रशासन का जताया आभार

 

सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने से सेमरिया के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से गांव की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर सड़क और पुल-पुलिया की सुविधा मिलने से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos