Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेना की वर्दी पहनने का सपना है तो तैयार हो जाइए, धमतरी में 29 नवंबर को होगा युवाओं के दमखम का इम्तिहान

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

जिला संवाददाता जयकिशन साहू धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए धमतरी में खास अवसर मिलने जा रहा है। आगामी सेना भर्ती रैली से पहले युवाओं की तैयारी, फिटनेस और शारीरिक क्षमता परखने के लिए 29 नवंबर को इंडोर स्टेडियम धमतरी में फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

 

निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र एवं मिलिट्री एकेडमी धमतरी के तत्वावधान में सुबह 6 बजे से होने वाले इस आयोजन में 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण, ड्रिल और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया आयोजित होगी। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक सेना भर्ती रैली के माहौल और निर्धारित मापदंडों से परिचित कराना है।

 

प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा नकद इनाम

 

रिहर्सल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रथम स्थान पर 5,001 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3,001 रुपये और तृतीय स्थान पर 1,001 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन में शामिल होने के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

बिलासपुर भर्ती रैली से पहले तैयारी का आखिरी मौका

 

गौरतलब है कि 12 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। ऐसे में धमतरी की यह फाइनल रिहर्सल अभ्यर्थियों के लिए अपनी तैयारी जांचने और कमजोरियों को सुधारने का बेहतर अवसर है।

 

इच्छुक युवा 29 नवंबर को सुबह 6 बजे इंडोर स्टेडियम धमतरी पहुंचें। अपने साथ आधार कार्ड, खेल पोशाक और आवश्यक दस्तावेज जरूर लाएं।

 

पंजीयन एवं संपर्क:

मिलिट्री एकेडमी धमतरी

मोबाइल: 79818-56258, 94405-32582

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos