*हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा*

*सेजेस बागबाहरा में समीर प्रधान का मोटीवेशनल क्लास*।
2 घण्टे तक विद्यार्थियों ने सीखी कला और व्यक्तित्व विकास की बारीकियां।
विद्यार्थियों ने बताया बेहद आकर्षक और उपयोगी।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बागबाहरा में दिनांक 07.10.2026 को सेवानिवृत्त प्राचार्य और मोटीवेटर समीर चन्द्र प्रधान का व्याख्यान आयोजित किया गया। अंग्रेजी माध्यम के हायर सेकेण्डरी स्तर के लगभग 75 विद्यार्थियों को श्री समीर प्रधान ने 02 घण्टे तक अपने आकर्षक और ज्ञान वर्धक जानकारियों से भरपूर व्याख्यान से बांधे रखा। व्याख्यान सत्र का प्रारंभ संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुषमा बरा ,और श्री प्रधान के द्वारा सरस्वती पूजन के साथ की गई। तत्पश्चात वरिष्ठ व्याख्याता श्री प्रफुल्ल त्रिपाठी के द्वारा गुल दस्ता दे कर श्री समीर चंद्र प्रधान का स्वागत किया गया । प्राचार्य श्रीमती सुषमा ब्रा का गुल दस्ता दे कर सम्मान श्रीमती मनप्रीत बग्गा के द्वारा किया गया।
व्याख्यान के प्रारंभ में श्रीमती सुषमा बरा प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय क्षाति प्राप्त उत्कृष्ट प्राचार्य श्री समीर चन्द्र प्रधान का परिचय दिया।
अपने व्याख्यान में श्री प्रधान ने चित्र कला , भाषण तथा अन्य कलाओं के लिए आधार भूत क्षमताओं पर विस्तृत चर्चा की तथा सामान्य तथा इन कौशल के विकास के लिए आवश्यक सावधानियों को रेखांकित किया। दूसरे चरण मे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले अपने आप को जानने हेतु जौहरी विंडो तथा स्वाट जैसे विशिष्ट प्रविधियों की विस्तृत व्याख्या की तथा प्रत्येक विद्यार्थी तथा शिक्षक कर्मचारी को इसका स्वयं के उपर परिक्षण कर पूर्ण बनने के लिए प्रेरित किया।तीसरे चरण में डेयर(Dare)शेयर (Share ),केयर(Care)थ्योरी की उपयोगिता बताते हुए उत्तरदायित्व लेने का साहस,अपने भावनाओं को साथियों के साथ साझा करने की प्रवृत्ति,और अपने आपको समाज के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए स्वयं का खयाल रखने जैसे मनोवैज्ञानिक पक्ष पर गहन चर्चा की।पूरे सत्र के दौरान श्री प्रधान ने बच्चों के साथ खुल कर चर्चा की तथा प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया।इस व्याख्यान सत्र की विशिष्टता यह रही कि विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के आह्वान पर जहां अपनी मजबूत पक्ष बताए वहीं अपनी कमजोरियों को भी ब्यक्त किया तथा उससे उबरने का रास्ता भी पूछा।इस अवसर पर दो उत्साही छात्राओं जसप्रीत कौर और कुमारी लोभांशी ने AI की वर्तमान में भूमिका पर तैयार भाषण भी प्रस्तुत किया जिस की समीक्षा श्री प्रधान ने की तथा आवश्यक सुझाव दिया। कुमारी युष्मिता ने बेहतरीन वक्ता बनने के लिए सुझाव मांगने पर श्री प्रधान ने अधिकाधिक सुनने,दृष्टि ब्यापक रखने ,खुब अध्ययन करने, विचार साझा करने के लिए आवश्यक सुझाव दिया। छात्र निखिल ने अपने लीडरशीप क्वालिटी ,और नया कार्य जो हट कर हो करने कोअपनी विशिष्ट क्षमता बताया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!