Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेंट्रल जोन में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
56 Views 5 Min Read 0 Comments
सेंट्रल जोन में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में चाकूबाजी और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने महज 24 घंटे में 5 आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।

गोलबाजार, गंज और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई DCP तारकेश्वर पटेल और अतिरिक्त DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा के नेतृत्व में थाना गोलबाजार, गंज और मौदहापारा पुलिस टीमों द्वारा की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों की जांच और निगरानी करते हुए धारदार हथियार रखने वाले आरोपियों को पकड़ा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

थाना गंज क्षेत्र से:

- नितेश सोनी (19)

- अशोक भाण्डेकर (40)

थाना मौदहापारा क्षेत्र से:

- धन्नू साहू (20)

- रविन्द्र साठे (40)

- मनोज यादव (34)

पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आदतन बदमाशों की ली गई परेड

विशेष अभियान के दौरान थाना गोलबाजार क्षेत्र में आदतन बदमाशों की परेड भी कराई गई। पुलिस ने क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में चाकूबाजी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos