✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी कुलदीप साहू का वीडियो भी आया सामने, वाहन से कुचलकर जान से मारने की कोशिश के मामले में 10 साल के कारावास की सजा
सूरजपुर, छत्तीसगढ़। सूरजपुर के बहुचर्चित पुलिस परिवार हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। प्रधान आरक्षक उदय सिंह की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या के मामले में दोषियों को कितनी सजा मिलेगी, इसका फैसला अब 8 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।
मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है, जब प्रधान आरक्षक उदय सिंह के परिवार पर हमला हुआ था। इस घटना में उनकी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पूरे सूरजपुर जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें चार आरोपियों को दोषी ठहराया गया।
कुलदीप साहू को 10 साल की सजा
इसी घटनाक्रम से जुड़े प्रधान आरक्षक उदय सिंह को वाहन से कुचलकर जान से मारने की कोशिश के मामले में आरोपी कुलदीप साहू को अदालत ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाते समय कुलदीप साहू का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह बदले हुए हेयरकट में दिखाई दे रहा है और कैमरे के सामने मुस्कुराता नजर आ रहा है।
8 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान
मामले में अदालत के फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया।
अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में सभी की नजरें 8 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब अदालत चारों दोषियों की सजा का ऐलान करेगी।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज — आपकी खबर, आपकी आवाज, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!