✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर जिला रिपोर्टर अमित कुमार
खरखरा नदी पुल के पास शराब बेचने की मिली थी सूचना, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
राजनांदगांव, 30 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी सुरगी की टीम ने ग्राम सुरगी में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2,560 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरगी निवासी सुमित उर्फ ललित सिन्हा तिरंगा चौक स्थित खरखरा नदी पुल के पास भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी सुरगी पुलिस ने गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर शराब रेड की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से छत्तीसगढ़ निर्मित शोले ब्रांड की 32 पौवा देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी सुमित उर्फ ललित सिन्हा (18 वर्ष 5 माह), पिता स्वर्गीय कमलेश सिन्हा, निवासी ग्राम सुरगी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 511/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, सहायक उप निरीक्षक हरीश टेम्भुरकर, आरक्षक चमन साहू, यशवंत साहू, सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख एवं योगेश साहू सहित सुरगी चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!