Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सुरक्षित बचपन अभियान: दुर्ग जिले के 76 विद्यालयों में बच्चों को दी गई विधिक जागरूकता

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 

 

दुर्ग। बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत जिले के 76 चिन्हांकित विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

 

शिविरों में बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल शोषण से बचाव, साइबर सुरक्षा तथा निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण या असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अभियान की विशेष बात यह रही कि प्रतिकूल मौसम और विद्यालयों में अवकाश होने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2 एवं 3 नवंबर को भी विशेष प्रयास किए गए।

 

इस जागरूकता अभियान में न्यायिक अधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं, साइबर सेल, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी के संयुक्त प्रयासों से बच्चों तक उनके अधिकारों और सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल बच्चों को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जागरूक बच्चे ही सुरक्षित बचपन और सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं।

 

संदेश: हर बच्चे को मिले सुरक्षा, सम्मान और अधिकार, तभी बनेगा उज्ज्वल भविष्य।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos