Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सुरक्षित बचपन अभियान: गरियाबंद के 25 स्कूलों के 50 शिक्षकों को दिया गया POCSO अधिनियम का प्रशिक्षण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

 

शिक्षक स्कूलों में बच्चों को करेंगे जागरूक, से नो, मूव अवे, टेल समवन सुरक्षा नियमों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

 

गरियाबंद- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देश पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के संबंध में अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत 21 नवंबर को न्यू सर्किट हाउस, गरियाबंद के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

 

कार्यशाला में गरियाबंद जिले के 25 विद्यालयों के 50 शिक्षकों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के संबंध में विधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों - से नो, वहां से दूर हटें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं - की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी शिक्षकों को अवगत कराया गया।

 

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरियाबंद एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति श्री बी.आर. साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद सुश्री सीमा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लीतेश सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता श्री होमेश्वर सिंह यदु एवं श्री हेमराज दाऊ तथा सीडब्ल्यूसी गरियाबंद के सपोर्ट पर्सन श्री नंदकुमार नायक उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण कार्यशाला में न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, सपोर्ट पर्सन, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos