✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
भिलाई। अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुपेला पुलिस ने लंबित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की इस कार्रवाई में 6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी वारंटी शामिल हैं। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले इन वारंटियों की तलाश कर पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए 6 गिरफ्तारी वारंटी:
1. आशराम परमार (41 वर्ष) – चंद्रा मौर्या टॉकीज।
2. राजीव साव (22 वर्ष) – मिनीमाता चौक।
3. विक्की साव (18 वर्ष) – मिनीमाता चौक।
4. आकाश साव (19 वर्ष) – मिनीमाता चौक।
5. विक्की गायकवाड़ (28 वर्ष) – कृष्णा नगर।
6. अभय गजभिये (23 वर्ष) – सुपेला।
4 स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार:
पुलिस ने स्थायी वारंट के मामलों में नंदकिशोर चौहान, भोला गायकवाड़, भूपेन्द्र देवांगन सहित एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
फरार वारंटियों पर पुलिस की नजर
सुपेला पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली को गति मिली है। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की तलाश एवं न्यायालयीन आदेशों के पालन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई से न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!